सम्पादक :- दीपक मदान
पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार को सफल बनायें जाने के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा उक्त अभियान को सफल बनायें जाने के क्रम में (अवैध देशी/अंग्रेजी शराब/स्मैक/चरस/गांजा/प्रतिबंधित दवाई/जुआ/सट्टा आदि)तस्करों के विरुद्ध जनपद के समस्त कोतवाली प्रभारी/थाना अध्यक्ष को कड़ी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक नगर महोदय/क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर महोदय के कुशल निर्देशन में STF/ANTF देहरादून/ड्रग्स निरीक्षक हरिद्वार/ज्वालापुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में मुखवीर खास द्वारा सूचना दी कि वैभव मेडिकल स्टोर जो सराय रोड ज्वालापुर में स्थित का संचालक आकाश छावड़ा अपने निवास आर्य नगर स्थित फ्लैट में प्रतिबंधित औषधि बेचता है उक्त सूचना पर दिनाक 03/08/2026 को STF/ANTF निरीक्षक यादविंदर सिंह बाजवा मय पुलिस टीम/औषधि निरीक्षक विनोद जगूड़ी/प्रभारी चौकी रेल उप निरीक्षक समीप पाण्डेय मय पुलिस टीम के अभियुक्त आकाश छावड़ा पुत्र सुरेश छाबड़ा निवासी सुपर्णा अपार्टमेंट आर्यनगर कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार को सुपर्णा अपार्टमेंट आर्य नगर से/बेसमेंट में खडी कार वैगन-आर नम्बर UK08U-3141आर्य नगर से दबिश देकर कुल प्रतिबंधित 200 कोडीन सल्फेट सिरप बरामद कर गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 545/2026 धारा 8/22/60 NDPS ACT में अभियोग पंजीकृत किया गया। बाद आवश्यक कार्रवाई कर अभियुक्त को आज ही न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त
आकाश छावड़ा पुत्र सुरेश छाबड़ा निवासी तृतीय तल फ्लैट न0-11सुपर्णा अपार्टमेंट आर्यनगर कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार
बरामदगी का विवरण
1-200 बोतल प्रतिबंधित कोडिंग सिरप
2-वैगन-आर कार नम्बर UK08U-3141
पुलिस टीम
STF/ANTF देहरादून
1-निरीक्षक यादविंदर सिंह बाजवा
2-उप निरीक्षक दीपक मैठाणी
3-हे0का0 संदेश यादव
4-कांस्टेबल रवि पत
5-कांस्टेबल दीपक चंदोला
कोतवाली ज्वालापुर
1-प्रभारी चौकी रेल उप निरीक्षक समीप पाण्डेय
2-कांस्टेबल सुल्ताना बानो
औषधि (ड्रग्स)
1-औषधि निरीक्षक विनोद जगूड़ी
2-औषधि निरीक्षक हरीश सिंह
