सम्पादक :- दीपक मदान
आज बद्रीनाथ धाम में कोटा, राजस्थान से दर्शन करने आए मोनू की 4 साल की बेटी अपूर्वा मेले की भीड़ में अपने माता-पिता से बिछड़ गई।रोते-बिलखते परिवार ने बद्रीनाथ में तैनात चमोली पुलिस से मदद मांगी। सूचना मिलते ही हमारी टीम ने बिना देर किए पूरे मंदिर परिसर में तलाश शुरू की और महज कुछ ही देर में नन्ही अपूर्वा को ढूंढ निकाला। बच्ची को सकुशल उसके माता-पिता से मिलवाया गया। बेटी को गोद में देखते ही परिवार की आंखों में आंसू आ गए और उन्होंने चमोली पुलिस का तहे दिल से धन्यवाद किया।
