दीपक मदान
हरिद्वार : प्रेस क्लब के वार्षिक चुनावों में एक बार फिर अनुभवी नेतृत्व पर भरोसा जताया गया है। धर्मेंद्र चौधरी को लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुने जाने और कर्मठ साथी सूर्यकांत बेलवाल को महामंत्री पद पर विजयी होने पर पत्रकार जगत में हर्ष का माहौल है।
सुधार संवाद की ओर से शुभकामनाएं
इस गौरवमयी जीत पर ‘सुधार संवाद’ राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका के संपादक दीपक मदान ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं। दीपक मदान ने कहा कि धर्मेंद्र चौधरी का पुनः अध्यक्ष बनना उनकी कार्यकुशलता और सभी पत्रकारों को साथ लेकर चलने की क्षमता का प्रमाण है।
एकजुटता और सच्चाई का संकल्प
प्रेस क्लब के नवनियुक्त नेतृत्व ने संकल्प लिया है कि वे सभी पत्रकार साथियों को एक सूत्र में पिरोकर रखेंगे। प्रेस क्लब का लक्ष्य केवल खबरें पहुंचाना ही नहीं, बल्कि समाज के सामने सच्चाई को रूबरू कराना और जनता की आवाज़ को प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाना है।

प्रशासन के साथ सहयोग का वादा
अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी और महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने साझा बयान में कहा कि प्रेस क्लब समाज के सजग प्रहरी के रूप में प्रशासन का सकारात्मक साथ देने का वादा करता है। जहाँ एक ओर क्लब जनता की समस्याओं को उठाएगा, वहीं दूसरी ओर विकास कार्यों में प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा।
”धर्मेंद्र चौधरी जी को ऐतिहासिक दूसरी जीत और सूर्यकांत बेलवाल जी को महामंत्री निर्वाचित होने पर ‘सुधार संवाद’ परिवार की ओर से अनंत बधाई!”
— दीपक मदान (संपादक, सुधार संवाद)
