सम्पादक :- दीपक मदान
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा, जनपद हरिद्वार द्वारा दिनांक 8 अप्रैल 2026 को राष्ट्रीय कन्या जूनियर हाईस्कूल, बोगला (रोहालकी) में ज्ञान दीक्षा संस्कार गायत्री महायज्ञ द्वारा सम्पन्न हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमति सरिता मालिक के संरक्षण में छात्राओं ने परम पूज्य गुरुदेव एवं वंदनीय माता के प्रतीक ज्ञान मशाल पर पुष्पांजलि समर्पित कर उज्जवल भविष्य एवं सद्बुद्धि की कामना की। भारतीय संस्कृति का महत्व समझाते हुए छात्राओं से उज्जवल भविष्य हेतु संकल्प कराए गए। शिक्षा एवं विद्या में अन्तर बताते हुए कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। जनपद में सभी के सहयोग से ज्ञान दीक्षा संस्कार सफलता पूर्वक सम्पन्न हों पा रहे हैं। हम सभी का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हैं ।
