दीपक मदान
हरिद्वार | 11 अप्रैल 2026 आगामी 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित देहरादून भ्रमण को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान शांति, सुरक्षा और सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए हरिद्वार जिला प्रशासन ने अपने पांच वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को देहरादून के लिए अवमुक्त (Relieve) कर दिया है।
गढ़वाल मंडल आयुक्त के निर्देशों का अनुपालन करते हुए, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं।

ड्यूटी हेतु तैनात किए गए अधिकारी:
प्रधानमंत्री की सुरक्षा और व्यवस्था के दृष्टिगत हरिद्वार जनपद से निम्नलिखित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है:
श्री फिंचाराम चौहान (अपर जिलाधिकारी, प्रशासन)
श्रीमती कुसुम चौहान (नगर मजिस्ट्रेट/सिटी मजिस्ट्रेट)
श्री आकाश जोशी (डिप्टी कलेक्टर/विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी)
श्री सौरव असवाल (उपजिलाधिकारी, लक्सर)
श्री देवेंद्र सिंह नेगी (उपजिलाधिकारी, भगवानपुर)
समय सीमा और दिशा-निर्देश:
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इन सभी अधिकारियों को आज 11 अप्रैल की शाम तक जिलाधिकारी देहरादून को अपनी ज्वाइनिंग रिपोर्ट (योगदान आख्या) प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। ये सभी अधिकारी वीवीआईपी कार्यक्रम की समाप्ति तक देहरादून में ही तैनात रहेंगे और सुरक्षा व प्रशासनिक व्यवस्थाओं में सहयोग करेंगे।
