दीपक मदान
हरिद्वार/ज्वालापुर: स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक संस्कार है। इसी मूलमंत्र को चरितार्थ करते हुए ज्वालापुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक आदेश चौहान के कुशल मार्गदशन में आज वार्ड संख्या 38, मेहतान में एक विशाल स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।
पार्षद अनु अंकुर मेहता ने संभाली कमान
विधायक के निर्देशों का पालन करते हुए क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती अनु अंकुर मेहता के नेतृत्व में वार्ड के कोने-कोने में सफाई अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में केवल औपचारिकता नहीं दिखी, बल्कि ‘देवों के समान’ समर्पित पदाधिकारी, कर्मठ कार्यकर्ता और उत्साही मित्रगण खुद हाथों में झाड़ू थामे नज़र आए।
मैदान से मोहल्लों तक… हर जगह स्वच्छता की गूंज
अभियान के दौरान वार्ड 38 के सभी मोहल्लों और सार्वजनिक मैदानों में सफाई का कार्य ‘जोर-शोर’ से किया गया। कार्यकर्ताओं के जोश और जनता के सहयोग ने यह साबित कर दिया कि जब नेतृत्व सही हो, तो परिवर्तन निश्चित है।
विधायक आदेश चौहान: विकास और सेवा के ‘सारथी’
क्षेत्र की जनता का मानना है कि विधायक आदेश चौहान का मार्गदर्शन ही है जो कार्यकर्ताओं को निरंतर जनसेवा के लिए ऊर्जा देता है। चाहे विकास कार्य हों या स्वच्छता जैसे सामाजिक सरोकार, विधायक का ‘निर्देशन और समर्थन’ हर समय जनता और कार्यकर्ताओं के लिए ढाल बनकर खड़ा रहता है।
”विधायक आदेश चौहान का विजन स्पष्ट है—स्वच्छ ज्वालापुर, स्वस्थ ज्वालापुर। उनके इसी संकल्प को हम धरातल पर उतार रहे हैं।”
— श्रीमती अनु अंकुर मेहता, पार्षद
