सम्पादक :- दीपक मदान
हरिद्वार प्रशासन द्वारा अतिक्रमण अभियान के दौरान नगर निगम प्रशासन द्वारा कारोबारी लाइसेंस के लाभार्थी रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों को उनके चयनित स्थानों पर उत्तराखंड नगरी फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार कारोबार करने की अनुमति की मांग को लेकर कुंभ मेला प्रशासन से लघु व्यापार एसो के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ कुंभ मेला कंट्रोल रूम पहुंचकर अपर मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती से लघु व्यापारियों के विषय पर विस्तारित चर्चा आगामी कुंभ मेला 2027 के विकास योजनाओं में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को शामिल किए जाने की मांग को प्रमुखता से दोहराया।
इस अवसर पर लघु व्यापार एसो के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर योजना उत्तराखंड लघु व्यापारी फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार नगर निगम प्रशासन द्वारा निर्गत किए गए कारोबारी लाइसेंस प्राप्त सभी लाभार्थी स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों को उनके पूर्व कारोबारी स्थान पर वेंडिंग जोन के रूप में व्यवस्थित व स्थापित किया जाना न्याय संगत होगा उन्होंने यह भी कहा रोड़ी बेल वाला शिवपुरी दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग मार्ग के लाइसेंस धारक सभी स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों को नेशनल हाईवे के पुल के नीचे स्वरोजगार करने की अनुमति दिया जाना उचित होगा उन्होंने कहा अतिक्रमण के नाम पर रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों का शोषण व उत्पीड़न किए जाने की कार्रवाई किया जाना उत्तराखंड लघु व्यापारी फेरी नीति नियमावली का घोर उल्लंघन है उन्होंने कहा कि लघु व्यापारियों की समस्या के समाधान यदि शीघ्र ही नहीं किए जाते हैं तो आगामी रणनीति बनाकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किए जाएंगे और लघु व्यापारियों की न्याय पूर्ण मांगों को दोहराया जाएगा।
कुंभ मेला अपर मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती से भेंट वार्ता करते लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों में राजकुमार ,मोनू तोमर ,कमल सिंह, नीतीश अग्रवाल, कपिल सिंह, मनीष शर्मा ,सुनील कुकरेती, कुंदन कश्यप, शुभम सैनी, दिलीप कुमार गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
