सम्पादक :- दीपक मदान
छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास, समाज एवं परिवार के उत्तरदायित्वों को भली प्रकार समझने एवं जीवन निर्माण के सूत्रों पर चलने हेतु प्रेरित करने के लिए भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा, जनपद हरिद्वार सतत प्रयत्नशील है। उसी संदर्भ में दिनांक 25 अप्रैल 2026 को केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग, रोहालकी कालेज के प्राचार्य, सहायक प्रोफेसर्स एवं 70 छात्र छात्राओं का एक ग्रुप शैक्षिक भ्रमण हेतु शांतिकुंज पहुंचा । सभी आगंतुकों को श्यामनाथ पटेल, मुकेश ने गायत्री महामंत्र, गायत्री यज्ञ, शान्तिकुन्ज के उद्देश्यों एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों से अवगत कराया । समाधि स्थल के साथ साथ सृजल श्रद्धा, प्रखर प्रज्ञा, देवतात्मा हिमालय, गायत्री मंदिर, अखंड दीप दर्शन, साहित्य स्टाल आदि स्थानों के दर्शन एवं स्वस्थ मनोरंजन के लिए रचनात्मक व्यायाम, खेल आदि भी कराए गए । ग्रुप ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय में भी भ्रमण किया । शांतिकुंज के संस्कारित वातावरण में विद्यालय निरंतर शान्तिकुन्ज दर्शन हेतु बुलाए जा रहे हैं, जिसमें जनपद हरिद्वार निरन्तर कार्य कर रहा है। हम शांतिकुंज एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के अपने सहयोगी कार्यकर्ता भाइयों को हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हैं ।
