सम्पादक :- दीपक मदान
पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री/तस्करी करने वाले अपराधियो के विरूद्ध कडा प्रहार कर छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है ।
दिनांक 03-05-2026 को रानीपुर पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब बिक्री/तस्करी करने वाले आरोपितों के विरूद्ध अभियान चलाकर दौराने छापेमारी कर एक अवैध शराब तस्कर दीपक पुत्र स्व0 मन्नू निवासी ग्राम सलेमपुर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार को लिपटिस का बाग औ0क्षेत्र से दबोचकर कुल 40 ट्रेटा पैक देशी शराब माल्टा मार्का की बरामदगी की गयी।
आरोपी के विरूद्ध थाने पर आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
नाम पता आरोपी-
1- दीपक पुत्र स्व0 मन्नू निवासी ग्राम सलेमपुर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार।
बरामदगी-
कुल 40 ट्रेटा पैक देशी शराब
पुलिस टीम-
1.कांनि0 कुलदीप सिंह,
2.कांनि0सुरेन्द्र तोमर,
