सम्पादक :- दीपक मदान
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सेक्टर-2, भेल रानीपुर, हरिद्वार में 25 से 27 जून तक आयोजित तीन दिवसीय संकुल घोष वर्ग का शुभारंभ उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस वर्ग में संकुल के कुल 6 विद्यालयों के 37 विद्यार्थियों तथा 5 आचार्यों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन स ० वि ० म ० रानीपुर के प्रधानाचार्य लोकेंद्र, मातापुर के प्रभारी प्रधानाचार्य अजय (मायापुर) एवं घोष प्रमुख बिशन (पूर्णकालिक) के करकमलों द्वारा किया गया। उद्घाटन सत्र में उपस्थित अतिथियों ने घोष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि घोष केवल वादन कला नहीं, बल्कि अनुशासन, समन्वय एवं राष्ट्रभक्ति का सशक्त माध्यम है।
तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण वर्ग में प्रतिभागियों को घोष वादन की विभिन्न विधाओं का अभ्यास कराया जाएगा। वर्ग के माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं सामूहिक कार्य की भावना का विकास होगा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी विद्यालयों के आचार्यों एवं आयोजकों ने सहयोग प्रदान किया। वर्ग का समापन 27 जून को प्रदर्शन एवं समापन समारोह के साथ होगा।
