सम्पादक :- दीपक मदान
आज राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट कार्यालय सलेमपुर चौक बहादराबाद हरिद्वार में एक बैठक आयोजित की गई बैठक में मुख्य अतिथि भागवत कथा वाचक उदित कृष्ण शास्त्री उनके पूज्य पिता देवेंद्र गोस्वामी ,गुरु ओम गोस्वामी ओर गुरुमाता श्याम दीवानी निशा का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया, ओम गोस्वामी जी का स्वागत राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सैनी ओर राष्ट्रीय संरक्षक राजेंद्र मौर्य के द्वारा किया गया उदित कृष्ण शास्त्री की का स्वागत प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा के द्वारा फूल माला ओर पगड़ी पहनाकर किया गया प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने इस मौके पर बोलते हुये संगठन के सभी लोगों को सूचना दी कि राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट द्वारा गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी चलित कावड़ सेवा की जाएगी जिसकी तैयारियां काफी समय से चल रही है प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि संगठन के द्वारा प्रशासन ओर जिला चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिख कर सेवा की सूचना दे दी गई है, जिला उपाध्यक्ष मास्टर दिनेश लाल ने बताया कि हमारा संगठन इस बार हरिद्वार से रुड़की तक चलित कावड़ सेवा करेगा इस मौके पर बोलते हुए राष्ट्रीय संरक्षक राजेंद्र मौर्य ने बताया के इस बार संगठन चार पांच जगह मेडिकल कैंप भी लगाएगा जिसके लिए संगठन ने क्षेत्र के डॉक्टरों ओर अन्य समाज सेवकों का आहवान किया है ओर सभी से निवेदन किया है कि संगठन के साथ तन, मन, धन,से जुड़ कर सेवा करें , और हरिद्वार में आने वाले सभी शिव भक्तों को ससम्मान यहां से कांवड़ की यात्रा को सुरक्षित ओर सुलभ बनाएं।
इस मौके पर गौरव श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष ने शासन प्रशासन से निवेदन किया है कि हम आपके साथ है कांवड़ मार्ग पर किसी गैर हिन्दू की दुकान अगर लगे तो उसको आदेश किया जाए वो अपनी पहचान छुपाये ना अगर पहचान छुपा कर दुकान लगाई गई उसको हम दुकान नहीं लगाने देंगे, संगठन के सभी प्राधिकारियों ने जिला उपाध्यक्ष की बात से सहमति जताई ओर जल्दी ही इस मामले के लिए प्रशासन को पत्र भी भेजा जाएगा , इस मौके संगठन के प्रदेश सलाहकार प्रदीप सैनी ने बोलते हुये बताया कि हमारा संगठन हर तरह की निगरानी के लिए टुकड़ियों ओर शिफ्ट में काम करेगा, आज की सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सैनी, राष्ट्रीय सचिव अलका सैनी , प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ,दीप्ति वर्मा,स्वाति वर्मा,दिनेश लाल,प्रीति चौधरी ,योगेश ,सचिन सैनी रवींद्र शर्मा आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
