सम्पादक :- दीपक मदान
राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट (R.S.S.T.) के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शिव कांवड़ मेले में दिन-रात चलित मेडिकल सेवा एवं भंडारा करते नजर आ रहे हैं। भगीरथ के सम्मान में हम आ गए मैदान में के संकल्प के साथ संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सैनी के नेतृत्व में जिला हरिद्वार, जिला रुड़की की पूरी कार्यकारिणी अलग-अलग स्थानों पर सेवा दे रही है। R.S.S.T. द्वारा संचालित 4 निःशुल्क मेडिकल कैंप बहादराबाद लोहे के पुल के पास डॉ. दीपमाला जिला चिकित्सा प्रभारी एवं श्रीमती अलका सैनी राष्ट्रीय सचिव के नेतृत्व में सेवा कैंप चल रहे हैं मेवाड़ कला पटरी मार्ग पर डॉ. सुरेश सैनी जिला संरक्षक हरिद्वार एवं डॉ. सतपाल सैनी जिला संरक्षक रुड़की के नेतृत्व में चल रहे हैं प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने बताया इमली खेड़ा कैंप बुग्गावाला कैंप 4 अगस्त से शुरू होगा हाइवे निगरानी प्रदेश सलाहकार प्रदीप सैनी एवं सुबोध सैनी हरिद्वार से रुड़की तक चलित कांवड़ सेवा एवं निगरानी कर रहे हैं।धनौरी-दौलतपुर-कलियर मार्ग चेतन चौधरी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अपनी टीम के साथ एवं कुलदीप चौधरी जिला मंत्री सेवा दे रहे हैं बुग्गावाला,भगवानपुर, बिहारीगढ़ डॉ. अरविंद सैनी जिला उपाध्यक्ष एवं डॉ. शुभम सैनी प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में सेवा। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा कार्यालय प्रमुख श्रीमती प्रीति चौधरी के साथ अपनी टीम के साथ क्षेत्र का निरंतर निरीक्षण कर रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सैनी ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के समर्पण के लिए धन्यवाद किया और कहा कि R.S.S.T. अंतिम कांवड़ तक इसी सेवा भाव से लगा रहेगा। ओर शिवरात्रि के दिन सुबह 11 बजे खोई पाई कांवड़ को इकठ्ठा कर विधिवत पूजा कर समापन भी करेगा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शिवरात्रि को सभी सम्मानित साथियों को आमंत्रित भी किया है।
