आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: हरिद्वार में अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ दबिश, भारी मात्रा में शराब बरामद
हरिद्वार | 1 अगस्त 2026
जिले में अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आज दिनांक 1 अगस्त 2026 को क्षेत्र-1 के आबकारी निरीक्षक दर्शन सिंह चौहान के नेतृत्व में आबकारी टीम ने हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण और ताबड़तोड़ दबिशें दीं। इस दौरान भारी मात्रा में अवैध देशी व अंग्रेजी शराब के साथ बियर बरामद की गई, और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गई है।

आबकारी टीम द्वारा की गई प्रमुख कार्रवाई:
ज्वालापुर: टीम ने आरोपी जोगिंदर नौरती के आवास पर दबिश दी।
ऋषिकुल चौराहा: यहाँ संजय और सोमपाल के ठिकानों पर छापेमारी की गई। वेब बैरागी कैंप: इस क्षेत्र से उपदेश नामक आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया।

बरामदगी का विवरण:
सघन छापेमारी के दौरान टीमों ने अलग-अलग स्थानों से निम्नलिखित अवैध शराब बरामद की:
क्र.सं.शराब का विवरणमात्रा / संख्या
1माल्टा देशी शराब (टेट्रा पैक)लगभग 324 टेट्रा पैक (करीब 8 पेटी)
2अंग्रेजी शराब (पव्वे)21 पव्वे
3बीयर की बोतलें/केन09 बीयर

सीमित संसाधनों के बावजूद मिसाल बन रहे हैं आबकारी निरीक्षक हरिद्वार जैसे बड़े और व्यस्त सर्किल में जहाँ राजस्व वसूली का भारी लक्ष्य रहता है, वहीं स्टाफ और सीमित संसाधनों की कमी के बावजूद आबकारी निरीक्षक दर्शन सिंह चौहान लगातार अवैध शराब के विरुद्ध आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं। वे न केवल निर्धारित समय सीमा के भीतर आवंटित राजस्व के लक्ष्यों को सफलतापूर्वक पूरा करा रहे हैं, बल्कि अपने दम पर अकेले ही कई संवेदनशील छपे मारने की क्षमता रखते हैं।

हालाँकि, इस प्रकार की लगातार बरामदियों के बाद यह सवाल भी गंभीर रूप से खड़ा होता है कि इतनी बड़ी मात्रा में अवैध शराब आखिर किन रूटों से आ रही है और इसके पीछे असली मास्टरमाइंड या सरगना कौन है? अक्सर छोटे-छोटे मोहरे पकड़े जाते हैं, लेकिन असली सिंडिकेट अभी भी पर्दे के पीछे है।

दर्शन सिंह चौहान जैसे कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी अवैध शराब माफियाओं की रीढ़ तोड़ने का काम कर रहे हैं और नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त एक्शन लेकर प्रशासन की धाक कायम कर रहे हैं। इस प्रकार की कठोर और निष्पक्ष कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है और यह प्रशासन की एक बड़ी सफलता को दर्शाता है।

