सम्पादक :- दीपक मदान
हरिद्वार:- सावन माह में राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट की पूरी कार्यकारणी राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सैनी से लेकर जिला, ब्लॉक स्तर तक कांवड़ सेवा में समर्पित होकर जुटी हुई है। जिस जज्बे से संगठन सेवा कर रहा है, शायद ही जिला हरिद्वार में कोई दूसरा संगठन ऐसी चलित सेवा कर रहा होगा। दिन-रात सेवा में लगी टीम हर एक शिवभक्त को अपने परिवार का सदस्य मानकर, साक्षात भगवान शिव मानकर सेवा कर रही है।
सेवा की मुख्य झलकियां
महिला शक्ति का सम्मान
राष्ट्रीय सचिव श्रीमती अलका सैनी महिला शिवभक्तों से इतने सम्मान और प्यार से बात करती हैं, मानो वे सच में माँ पार्वती का अंश हों। धनवंतरी बनकर सेवा जिला हरिद्वार संरक्षक डॉ. सुरेश सैनी और जिला रुड़की संरक्षक डॉ. सतपाल सैनी जी अपनी टीम के साथ साक्षात धनवंतरी बनकर शिवभक्तों की पीड़ा हर रहे हैं। डॉ. सुरेश सैनी ने कहा सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। हमने सेवा का संकल्प लिया है तो समर्पित होकर करेंगे। ईश्वर ने 84 लाख योनियों में सिर्फ मानव को ही सेवा करने का सौभाग्य दिया है। हम सिर्फ मानव धर्म निभा रहे हैं, इससे ज्यादा कुछ नहीं। डॉ. सतपाल सैनी ने कहा: हम पहले भी सेवा करते थे, पर इस साल शिवभक्तों की सेवा का जो आनंद और आत्मसंतोष मिल रहा है उसके लिए शब्द नहीं हैं। ऐसा लगता है जैसे भगवान धनवंतरी और महादेव की असीम अनुकम्पा हमें प्राप्त हो रही है। मैं भोलेनाथ का धन्यवाद करता हूँ कि मुझे ऐसी सेवा का सौभाग्य मिला। मेडिकल कैंप डॉ. सुरेश सैनी की टीम इमली खेड़ा, धनौरी, भगवानपुर रोड पर मेडिकल सेवा दे रही है।
इस सेवा में मुख्य रूप से:
जिला उपाध्यक्ष डॉ. अरविंद सैनी, जिला रुड़की अध्यक्ष सौरभ सैनी, जिला रुड़की उपाध्यक्ष जोनी सैनी और अन्य सहयोगी उपस्थित हैं। जिला रुड़की संरक्षक डॉ. सतपाल सैनी की टीम में मनजीत सैनी, संजय सैनी, शिवम सैनी, अंकित सैनी सहित कई महिला GNM भी समर्पित भाव से सेवा दे रही हैं।
