सम्पादक :- दीपक मदान
राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट द्वारा श्रावण मास में शिव भक्तों के द्वारा हरिद्वार से जल भरकर लाई गई कांवड़ों को एकत्रित करने का महासेवा अभियान चलाया जा रहा है।
सेवा का कारण
कई शिव भक्तों की कांवड़ किसी कारणवश खंडित हो जाने, टूट जाने या अन्य कारणों से रास्ते में छूट जाती हैं। ऐसी खोई-पाई कांवड़ों को अपमानित होने से बचाने एवं विधिवत समापन हेतु R.S.S.T. उन्हें अपने राष्ट्रीय कार्यालय पर संग्रहित कर रहा है।
अब तक की स्थिति:
अभी तक लगभग 3000 कांवड़ एकत्रित की जा चुकी हैं- सेवा दल की गाड़ियां अभी भी क्षेत्र में जाकर कांवड़ एकत्रित कर रही हैं- आज रात्रि में एवं कल सुबह भी विशेष अभियान चलाया जाएगा- संगठन का अनुमान है कि कुल 10,000 से 15,000 कांवड़ एकत्रित की जाएंगी
समापन कार्यक्रम
दिनांक: 11/08/2026, मंगलवार
समय:दोपहर 12:00 बजे
स्थान:छठ घाट, बहादराबाद, गंग नहर पटरी मार्ग, लोहे का पुल, हरिद्वार
इस पावन अवसर पर राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी, जिला/प्रदेश संरक्षक, जिला/प्रदेश अध्यक्ष एवं समस्त स्वयंसेवक कार्यकर्ता इन एकत्रित कांवड़ों की विधिवत पूजा-पाठ कर महादेव का जलाभिषेक करेंगे।
एक भी कांवड़ व्यर्थ न जाए, हर कांवड़ पहुंचे शिव तक इसी संकल्प के साथ R.S.S.T. यह सेवा कर रहा है। इस कार्य में मुख्य लोग राष्ट्रीय सचिव अलका सैनी जिला उपाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव जिला मंत्री काली चरण युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चेतन चौधरी अभय सैनी सार्थक सैनी अपूर्वा सैनी आदि सेवा कर रहे हैं।
