दीपक मदान
हरिद्वार में आबकारी आयुक्त महोदया द्वारा अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी कैलाश बिंजोला के मार्गदर्शन में हरिद्वार आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। क्षेत्र-1 हरिद्वार के आबकारी निरीक्षक दर्शन सिंह चौहान किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वह एक बेहद कर्मठ, निडर और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं, जो बिना किसी दबाव के पूरी ईमानदारी और सख्त तेवरों के साथ अवैध शराब तस्करों और नशा कारोबारियों की कमर तोड़ रहे हैं। उनकी कार्यशैली से माफियाओं में हमेशा खौफ का माहौल रहता है।

16 सितंबर 2026: ठकरी के जंगल में बड़ा एक्शन, 1500 किलो लहन और कच्ची शराब बरामद
अभियान के तहत 16 सितंबर 2026 को आबकारी निरीक्षक दर्शन सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम ने ठकरी के जंगल में एक बड़ा और साहसिक ऑपरेशन चलाया।

लहन और बरामदगी: इस दौरान टीम ने मौके पर ड्रमों में छिपाकर रखा गया लगभग 1500 किलोग्राम अवैध लाहन पूरी तरह से नष्ट किया। इसके साथ ही, मौके से 45 लीटर अवैध कच्ची शराब भी बरामद कर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया। जंगल में की गई इस अचानक कार्रवाई से अवैध शराब बनाने वालों में भगदड़ मच गई।

17 सितंबर 2026: मोहल्ला कढ़छ और टिकोला गांव में ताबड़तोड़ दबिश
लगातार अगले दिन यानी 17 सितंबर 2026 को भी निरीक्षक दर्शन सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रवर्तन अभियान पूरी तेजी के साथ जारी रहा। टीम ने क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर ताबड़तोड़ दबिश दी। मोहल्ला कढ़छ (ज्वालापुर): टीम ने कढ़छ ज्वालापुर में संतोष और बेबी के घर पर छापा मारा। यहाँ से 39 टेट्रा पैक देशी मदिरा (माल्टा ब्रांड), 30 केन बियर और 3 पव्वे 8 PM अंग्रेजी शराब बरामद कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

टिकोला गांव: इसी दिन प्रवर्तन कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए टीम ने टिकोला गांव में देशराज के यहां दबिश दी, जहाँ से लगभग 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर एक और अभियोग पंजीकृत किया गया। इस दो दिवसीय सफल और धुआंधार अभियान को सफल बनाने में आबकारी निरीक्षक दर्शन सिंह चौहान के साथ उप आबकारी निरीक्षक महावीर मैठानी, प्रधान आबकारी सिपाही अनिरुद्ध शर्मा, सिपाही सुरेंद्र, सिपाही लव शर्मा, पिंकी और नरेंद्र ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
निरीक्षक दर्शन सिंह चौहान की इस निडर और लगातार चल रही कार्रवाई से साफ है कि हरिद्वार में अवैध शराब के सौदागरों के दिन अब लद चुके हैं। प्रबुद्धजनों और स्थानीय नागरिकों ने उनके इस सख्त रवैये की खुले तौर पर सराहना की है।
