हरिद्वार:
जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी निरीक्षक दर्शन सिंह के नेतृत्व में टीम ने सहदेवपुर और दरेड़ा क्षेत्रों में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब और लहन बरामद किया है।

सहदेवपुर कार्रवाई: टीम ने 02 ड्रमों से लगभग 500 किलो लहन और 25 लीटर कच्ची शराब बरामद कर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया।

दरेड़ा कार्रवाई: इसी अभियान के तहत 03 ड्रमों से लगभग 750 किलो लहन और 30 लीटर कच्ची शराब बरामद कर दूसरा अभियोग पंजीकृत किया गया।

कार्रवाई के दौरान कुल 1250 किलो लहन मौके पर नष्ट किया गया और 55 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। यह पूरी सफल कार्रवाई आबकारी निरीक्षक दर्शन सिंह के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुई। अपनी ईमानदारी, तेज-तर्रार कार्यशैली और कड़क मिजाज के लिए पहचाने जाने वाले दर्शन सिंह हमेशा से अपने उत्कृष्ट कार्यों और राजस्व वृद्धि के लिए जाने जाते हैं। उनकी इस प्रभावी और लगातार कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
