सीएम हेल्पलाइन पर सुस्ती पड़ी भारी, डीएम मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी
दीपक मदान
हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन समस्याओं के समाधान में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन विभागों में 10 से अधिक शिकायतें लंबित हैं, वे 3 दिन के भीतर उनका निस्तारण करें। विशेष रूप से पुलिस, नगर निगम और यूपीसीएल को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता को समाधान की प्रक्रिया से अवगत कराया जाए और 15 दिन के भीतर सभी दर्ज शिकायतों को हर हाल में जीरो किया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा सहित जनपद के सभी बड़े अधिकारी मौजूद रहे।

