सम्पादक :- दीपक मदान
दिनांक 05/07/2026 वादिया काल्पनिक नाम लक्ष्मी निवासी कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार की लिखित तहरीर पर प्रतिवादी फरहान पुत्र सलीम निवासी ग्राम इब्राहिमपुर थाना पथरी जनपद हरिद्वार के द्वारा वादिया की नाबालिग पुत्र काल्पनिक नाम रानी के साथ बलात्कार करने के संबंध में मु0अ0स0-486/2026 धारा 64(1) बीएनएस व 3(क)/4(2) पोक्सो अधिनियम पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म/मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक नगर /क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा तत्काल अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उप निरीक्षक सोनल रावत के नेतृत्व में टीमे गठित कर टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
टीमो द्वारा तत्काल अभियुक्त के मशकन/अन्य संभावित स्थानों पर दविश देकर/पतारसी सुराग रसी कर/मुखविर खास की सूचना पर दिनांक 05/07/2026 को अभियुक्त फरहान पुत्र सलीम निवासी ग्राम इब्राहिमपुर थाना पथरी जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया।
बाद आवश्यक कार्रवाई कर अभियुक्त को आज ही न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त
फरहान पुत्र सलीम निवासी ग्राम इब्राहिमपुर थाना पथरी जनपद हरिद्वार
पुलिस टीम
1-उप निरीक्षक सोनल रावत
2-कांस्टेबल अंकुर चौधरी
