सम्पादक :- दीपक मदान
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में नवनियुक्त मंत्रियों ने शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात करने वालों में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा शामिल रहे।
मुख्यमंत्री ने तीनों नवनियुक्त मंत्रियों का स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। भेंट के दौरान प्रदेश के विकास कार्यों और जनहित से जुड़ी योजनाओं को गति देने के संबंध में अनौपचारिक चर्चा भी हुई।
