सम्पादक :- दीपक मदान
हरिद्वार उत्तराखंड चार धाम यात्रा प्रारंभ हो जाने के उपरांत भी व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने लगातार हरिद्वार के घटते हुए व्यापार पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त करते हुए पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा की अध्यक्षता में पुरानी बड़ी सब्जी मंडी कार्यालय पर घटते व्यापार पर चिंता प्रकट करते हुए चिंतन बैठक का आयोजन किया बैठक का संचालन मोती बाजार व्यापार मंडल के महामंत्री राजेश खुराना ने किया चिंतन बैठक के माध्यम से सभी व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने ईमेल द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग की क्या हरिद्वार के घटते व्यापार पर सरकार की ओर से आने वाले पर्यटकों की सुविधाओं के लिए धर्मानगरी हरिद्वार के लिए विशेष पैकेज की घोषणा के साथ पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए एडवेंचर ट्रैकिंग नौका विहार हेलीकॉप्टर यात्रा जैसे प्रबंधन किए जाने की मांग को प्रमुखता से दोहराया। इस अवसर पर पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा धर्मानगरी हरिद्वार में तीर्थ यात्रियों व पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से आने वाले पर्यटकों को हरिद्वार की ओर आकर्षित करने के लिए एक विशेष पैकेज की घोषणा किया जाना न्याय संगत होगा उन्होंने कहा कि मनसा देवी चंडी देवी की पर्वतीय मालाओं मै ट्रैकिंग की संभावना को रखते हुए और हरिद्वार से निकल रही सभी गंग नहरे को टिहरी गढ़वाल ऋषिकेश की तर्ज पर पर्यटक आकर्षित योजनाओं में सम्मिलित किए जाने की सार्थक पहल किए जाने की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड पर्यटन मंत्रालय द्वारा योजनाएं बनाए जाने से हरिद्वार के व्यापार की वृद्धि किए जाने के लिए सरकार की ओर से उचित कदम की आवश्यकताएं हैं। इस अवसर पर मोती बाजार व्यापार मंडल के महामंत्री राजेश खुराना ने कहा मोती बाजार बड़ा बाजार विष्णु घाट जोधामल रोड भला रोड सब्जी मंडी यह हरिद्वार के प्रसिद्ध बाजार हैं यहां के व्यापारी आज लगातार घटते व्यापार से बहुत चिंतित हैं सरकार की ओर से ऋषिकेश की तर्ज पर हरिद्वार को भी पर्यटन की योजना में सम्मिलित किए जाने की उचित कार्रवाई किया किए जाने की निदान आवश्यकता है धर्मानगरी हरिद्वार के घटते व्यापार पर चिंतन बैठक में सम्मिलित हुए व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों में सुधीर कुमार भारद्वाज ,राहुल वर्मा, अवधेश कोटियाल ,संजय बंसल ,राजू गुप्ता, शिव सिंह ,राधेश्याम रतूड़ी ,सुंदरलाल राजपूत, फूल सिंह ,सनी कुमार वर्मा, आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
