सम्पादक :- दीपक मदान
आज गंगा दशहरा एवं संगठन के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट द्वारा भूपतवाला स्थित भागीरथ बिंदु पर भव्य यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन किया गया।
महाराजा भागीरथ के चरणों में आहुति देते हुए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने महाराजा भागीरथ व उनके स्थान भागीरथ बिंदु को उसका सम्मान व भव्य स्वरूप दिलाने का सामूहिक संकल्प लिया। यज्ञ में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला सहारनपुर से पधारे एन डी न्यूज टीवी के प्रकाशक जल सिंह सैनी ने कहा कि हरिद्वार की टीम के साथ एन डी न्यूज टीवी की पूरी टीम और सहारनपुर-शामली तक के वरिष्ठ नागरिकों का आज इस पवित्र स्थान पर संगठित रूप से एकत्र होना इस बात का प्रमाण है कि अब सरकार को भागीरथ बिंदु को भव्य रूप देना ही पड़ेगा।
हस्ताक्षर अभियान में अग्रणी भूमिका निभा रही दीप्ति वर्मा और स्वाति वर्मा व श्रीमती नीरज चौहान,प्रीति सैनी ने कहा कि हम 90 दिनों में अधिक से अधिक सनातनियों के हस्ताक्षर कराकर महाराजा भागीरथ को हरिद्वार में उचित सम्मान दिलाकर रहेंगे।
111 मीटर लंबे हस्ताक्षर पत्र के माध्यम से इस पवित्र स्थल की दुर्दशा को देशभर के सामने लाने का प्रयास जारी रहेगा। इस मौके पर सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे राष्ट्रीय सचिव अलका सैनी,प्रदेश कोसा अध्यक्ष संजय गुप्ता,नीरज चौहान,प्रीति सैनी, डॉ अरविंद सैनी, मास्टर दिनेश लाल,गौरव श्रीवास्तव, अनुज सैनी, जनपद सहारनपुर से राम बल सैनी बुद्धा खेड़ा,मुकुल सैनी,अजय सैनी रवि सैनी गुलाब सिंह सैनी राजेश सैनी सुरेंद्र सिंह सैनी विकास पंवार जनपद शामली से कमल सिंह,,प्रशांत सैनी ओम प्रकाश सैनी,नीरज सैनी, डॉ सुरेश सैनी रुड़की आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
