सम्पादक :- दीपक मदान
राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने आज मिस ग्लोबल उत्तराखंड का खिताब जीतने वाली चंद्रकांता से भेंट की। इस अवसर पर शर्मा ने चंद्रकांता को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उन्हें अपनी हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।चंद्रकांता की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कहा कि चंद्रकांता अत्यंत मेहनती और कर्मठ महिला हैं। उन्होंने कहा कि उनका यह परिश्रम और समर्पण समाज की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत है। प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि चंद्रकांता भविष्य में भी इसी प्रकार निरंतर प्रगति करेंगी और उत्तराखंड का नाम पूरे देश में गौरवान्वित करेंगी। इस अवसर पर संगठन के अन्य पदाधिकारी और सदस्य भी उपस्थित रहे, जिन्होंने चंद्रकांता को उनकी इस विशेष उपलब्धि पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
