सम्पादक :- दीपक मदान
नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड नंबर 1 स्थित H-103 वं H-175 पार्को के सौंदर्यकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ नारियल फोड़कर किया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर क्षेत्र के पार्क केवल मनोरंजन के केंद्र नहीं हैं, बल्कि सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के महत्वपूर्ण स्थल भी हैं। पार्कों के सौंदर्यीकरण से क्षेत्र की सुंदरता में वृद्धि होगी तथा बच्चों, युवाओं, मातृशक्ति एवं वरिष्ठ नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित और आकर्षक वातावरण उपलब्ध होगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और शिवालिक नगर को एक स्वच्छ, सुंदर एवं आधुनिक नगर बनाने के लिए नगर पालिका लगातार कार्य कर रही है। पार्कों में हरित क्षेत्र का विकास, बैठने की समुचित व्यवस्था, सौंदर्यकरण ,ओपन जिम के उपकरण एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे स्थानीय नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाओं का लाभ मिल सके।
राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना तथा नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता देना है। जनसहयोग और जनभागीदारी के माध्यम से शिवालिक नगर को आदर्श नगर बनाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
क्षेत्रवासियों ने पार्कों के सौंदर्यकरण कार्य प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा का आभार जताया तथा इस पहल को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस अवसर पर सभासद वीरेंद्र अवस्थी, हरिओम चौहान,दिनेश वर्मा,गरिमा सिंह ,राधेश्याम कुशवाहा, डॉ राजकुमार यादव,रमेश पाठक,हरेंद्र सिंह ,हरिकेश चौहान,सुरेंद्र कर्णवाल,दिनेश चौहान, बलराम नौटियाल, प्रशांत राय,वीरेंद्र बोरी, पंकज चौहान ,अजय मलिक ,राजेश बालियान,बिंदरपाल,गौतम पाल,सुधांशु राय, देव विख्यात भाटी,अंशुल शर्मा, मंजू नौटियाल, अवधेश सिंह,पवन चौहान, बी.के.रस्तोगी पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु एवं स्थानीय वरिष्ठ जन उपस्थित रहे ।
