सम्पादक :- दीपक मदान
आज राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट के राष्ट्रीय कार्यालय, सलेमपुर चौक, बहादराबाद में एक विशेष स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेरठ से पधारे वरिष्ठ समाजसेवी विनेश कुमार का राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सैनी एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा द्वारा पटका पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं कार्यालय में पधारी मेरठ की वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती वर्षा का स्वागत राष्ट्रीय सचिव श्रीमती अलका सैनी एवं कार्यालय प्रमुख प्रीति चौधरी द्वारा पटका पहनाकर किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने संगठन द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। पधारे हुए अतिथियों ने संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर उपस्थित रहे:
राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सैनी, राष्ट्रीय सचिव श्रीमती अलका सैनी, प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, राष्ट्रीय संरक्षक राजेंद्र मौर्य, प्रदेश संरक्षक श्रीमती सुशीला देवी, कार्यालय प्रमुख प्रीति चौधरी, गौरव श्रीवास्तव, दीप्ति वर्मा, स्वाति वर्मा, नीरज चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
– जारीकर्ता
प्रदीप शर्मा
प्रदेश अध्यक्ष
राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट
