सम्पादक :- दीपक मदान
आज राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट के कार्यालय सलेमपुर चौक, बहादराबाद, हरिद्वार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा एवं प्रदेश सलाहकार प्रदीप सैनी के सानिध्य में हुई। बैठक में संगठन द्वारा शीघ्र निःशुल्क मेडिकल कैंप ओर चलित कावड़ सेवा आयोजित करने पर चर्चा हुई। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को संगठन के जिला संरक्षक डॉ. सुरेश सैनी ने ली। डॉ. सैनी ने इसके लिए डॉक्टरों की टीम का गठन भी किया।
संगठन विस्तार – नई नियुक्तियां
संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से आज निम्न पदाधिकारियों की घोषणा की गई:
1. विनेश कुमार – जिला अध्यक्ष, मेरठ, उत्तर प्रदेश
2. श्रीमती वर्षा चौधरी – महिला मोर्चा, जिला अध्यक्ष
3. हरजीत सिंह – हरियाणा राज्य प्रभारी
प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन समाज सेवा और सनातन संस्कृति के प्रचार में निरंतर कार्य करता रहेगा।
बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे
पंकज सैनी ओम प्रकाश कुशवाहा ,प्रदीप शर्मा ,सुबोध सैनी, श्रीमती नीरज चौहान, छोटी, सपना ,कमलेश ,प्रिया ,अरविंद शर्मा ,नीरज कुमार , कृष्णा, वंश कुमार ,जॉनी कुमार , डॉक्टर सुरेश सैनी ,काजल शर्मा, पुष्पा देवी ,अलका सैनी ,वर्षा , विनय सिंह, अरिजीत सिंह ,रविंद्र ,प्रदीप सैनी, गौरव श्रीवास्तव ,प्रीति चौधरी आदि सैकड़ों की संख्या में लोग उ8पस्थित रहे
