सम्पादक :- दीपक मदान
राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट द्वारा जिला हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान सेवा करने का संकल्प व निश्चय किया था जिसमें प्रदेश सलाहकार प्रदीप सैनी प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में संगठन के सभी पदाधिकारी तन-मन-धन से समर्पित होकर सेवा में जुटे, 11 दिन चलित मेडिकल सेवा शिवर मेडिकल कैंप के माध्यम से लाखों शिव भक्तों को सेवा मार्ग दर्शन, भटके कावड़ियों को सही मार्ग दिखाना, परिवार से मिलाना इन सब कार्यों को संगठन के पदाधिकारियों ने पूर्ण निष्ठा से निभाया है, पिछले दो दिन से संगठन के पदाधिकारी छुट्टी हुई या खंडित बोले जाने वाली कांवड़ संग्रहित करने में जुटे थे जो आज लगभग 5000 कावड़ छोटी ओर 300 कावड़ कलश वाली जिनमें 20 लीटर गंगा जल से लेकर 50 से 100 लीटर वाली कांवड़ भी इकट्ठी की गई , पिछले वर्ष भी संगठन के द्वारा लगभग 6000 कावड़ इकठ्ठा कर समापन किया गया था, इन सभी कार्यों के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सैनी राष्ट्रीय सचिव अलका सैनी के नेतृत्व में संगठन के सभी पदाधिकारी लगे रहे जिसमें मुख्य रूप से जिला हरिद्वार संरक्षक डॉ सुरेश सैनी ,जिला रुड़की संरक्षक डॉ सतपाल सैनी, जिला रुड़की अध्यक्ष सौरभ सैनी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चेतन चौधरी, ओर जिला मंत्री काली चरण, जिला उपाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, कुलदीप चौधरी जिला मंत्री, ओमप्रकाश कुशवाहा जिला मंत्री की टीम का विशेष सहयोग रहा, आज सभी कावड़ को इक्कठा कर श्री श्रवेश्वर महादेव मंदिर छठ घाट बहादराबाद में पंडित गोलू चौबे द्वारा विधिवत पूजा करा कर गंगा जी में जल विसर्जित कर कांवड़ों का समापन किया गया । व सुरक्षित पाई गई कांवड़ से जल लेकर प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता महादेव से भक्तों की मनोकामना पूर्ण हो ऐसी प्रार्थना के साथ जल लेकर अभिषेक के लिए पुरा महादेव निकले इस मौके पर राष्ट्रीय संरक्षक राजेंद्र मौर्य, प्रदेश सलाहकार सुबोध सैनी, प्रदेश सलाहकार प्रदीप सैनी, प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने सभी का माला पहनाकर धन्यवाद किया ओर बधाई दी इस मौके पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रंजीत मिश्रा, जिला संरक्षक महिला मोर्चा मीना मिश्रा, प्रदेश उत्तराखंड भगवत धर्म अध्यक्ष उदय कृष्ण शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चेतन चौधरी, जिला मंत्री कालीचरण, जिला संरक्षक हरिद्वार डॉ सुरेश सैनी, जिला संरक्षक रुड़की डॉ सतपाल सैनी,जिला उपाध्यक्ष डॉ अरविंद सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ शुभम सैनी, जिला रुड़की उपाध्यक्ष जोनी सैनी, जिला मंत्री ओमप्रकाश कुशवाहा, सुनील शर्मा , राष्ट्रीय सचिव अलका सैनी, दीप्ति वर्मा, स्वाति वर्मा, नीरज चौहान, प्रीति चौधरी, रेनू राजपूत, दुष्यंत चौधरी, इशू चौधरी, अपूर्वा सैनी , प्रियांश सैनी, सार्थक सैनी , अभिनव चौधरी, परी चौधरी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
