दीपक मदान
हरिद्वार | 05 अप्रैल, 2026 धर्मनगरी में अवैध नशे के सौदागरों के खिलाफ आबकारी विभाग ने सर्जिकल स्ट्राइक शुरू कर दी है। रविवार तड़के जब पूरा शहर सो रहा था, तब आबकारी विभाग की टीम ने चमगादड़ टापू पार्किंग में घेराबंदी कर हरियाणा मार्का शराब की एक बड़ी खेप बरामद की। विभाग के इस कड़े रुख से शराब तस्करों और नशाखोरों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

ब्रह्ममुहूर्त में ‘ऑपरेशन क्लीन’
मिली जानकारी के अनुसार, सहायक आबकारी आयुक्त प्रमोद मैठाणी के निर्देशन में क्षेत्र-1 और जनपदीय प्रवर्तन टीम ने तड़के 3:35 बजे चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक संदिग्ध वाहन (संख्या: AS 02 BH 8845) की तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में ‘Royal Stag Premier Whisky’ (For Sale In Haryana Only) बरामद हुई। कुल 45 पेटी अवैध शराब के साथ दो शातिर तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

पकड़े गए आरोपियों का विवरण:
अक्षय पुत्र जगवीर सिंह (निवासी: ग्राम सेहटी, सोनीपत, हरियाणा)
ऋतिक पुत्र अमर सिंह (निवासी: बी-ब्लॉक, प्रहलादपुर, दिल्ली)
दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
एक्शन मोड में आबकारी की ‘स्पेशल टीम’
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में मुख्य रूप से निम्नलिखित अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे:
प्रमोद मैठाणी (सहायक आबकारी आयुक्त, प्रवर्तन)
दर्शन सिंह चौहान (आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र-1)
शैलेन्द्र उनियाल (आबकारी निरीक्षक, जनपदीय प्रवर्तन)
मदन सिंह चौहान व महावीर मैगनी (उप आबकारी निरीक्षक)
मुख्य आरक्षी: लव शर्मा, सुरेन्द्र सिंह, अनिरुद्ध शर्मा, पिंकी, नितिन कुमार एवं सिपाही नरेन्द्र शर्मा।

विभाग की चेतावनी: “बख्शा नहीं जाएगा कोई भी नशाखोर”
आबकारी विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि हरिद्वार में अवैध शराब की आमद और नशाखोरी को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान जारी रहेगा। बॉर्डर से लेकर शहर के अंदरूनी पार्किंग स्थलों तक पैनी नजर रखी जा रही है।

”नशे के सौदागर सावधान! हरिद्वार की सीमाओं पर आबकारी की ‘तीसरी आँख’ का पहरा है।”
