दीपक मदान
हरिद्वार नगर निगम में हाल ही में मनोनीत (नामित) पार्षद जोली प्रजापति का रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक आदेश चौहान ने अपने निवास स्थान पर जोरदार स्वागत किया। विधायक ने जोली प्रजापति को फूलमालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि जोली प्रजापति के मनोनीत होने से क्षेत्र के विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि वह पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करेंगी और हर वार्डवासी तक शासन-प्रशासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाएगा। स्वागत और अभिनंदन के बाद जोली प्रजापति ने पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने वार्ड और नगर निगम क्षेत्र की सेवा करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वह वार्ड के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने देगा। जनता को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

अपने कार्यकाल की प्राथमिकताओं को साझा करते हुए उन्होंने बताया कि वे वार्ड में वृद्धा पेंशन बनवाने, राशन कार्ड से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने, सीवर लाइनों की मरम्मत कराने, पेयजल पाइपलाइन के कार्यों को दुरुस्त करवाने और नालों की साफ-सफाई व निर्माण जैसे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूराए करवाएंगे। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि उनके वार्ड में किसी भी नागरिक को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और वे हर वक्त जनता की सेवा के लिए उपलब्ध रहेगा। इस स्वागत कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने भी जोली प्रजापति को पार्षद मनोनीत होने पर अपनी शुभकामनाएं दीं।
