दीपक मदान
*हरिद्वार*। लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ अपने घोषित कार्यक्रम के अनुसार लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में अपने पाँच सूत्रीय मांगों को लेकर नगर आयुक्त नंदन कुमार की अध्यक्षता में चली बैठक में आगामी गंगा कोरीडोर परियोजना में अलग से फुटपाथ के कारोबारी रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना उत्तराखंड शासन नगरीय फेरी नीति नियमावली के नियमानुसार वेंडिंग जोन के रूप में व्यवस्थित में स्थापित किए जाने की मांग को प्रमुखता से दोहराया। नगर आयुक्त नंदन कुमार से यह भी मांग की के पूर्व के चिन्हित सभी 12 वेंडिंग जोन में नगर निगम प्रशासन द्वारा स्थानीय कारोबारी रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को समाहित कर। सामाजिक सुरक्षा के साथ स्वरोजगार के अवसर दिए जाएं।

इस अवसर पर नगर आयुक्त नंदन कुमार ने लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों को आश्वासन देते हुए कहा नगर निगम में हर वर्ष 2018 के सभी पंजीकृत रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स का प्रशिक्षण कराकर स्थापन की कार्रवाई प्र चलन में है। उन्होंने कहा कि रोडी बेलवाला पंतदीप पार्किंग वह शहर के अन्य क्षेत्रों में नए वेंडिंग जोन चिन्हित किए जाने के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट वेंडर लघु व्यापारियों की समस्या के निदान के लिए अगले सप्ताह फेरी समिति की बैठक का आयोजन कर कुंभ मेला 2027 को ध्यान में रखते हुए नियम और योजनाएं बनाई जाएंगी

इस अवसर पर लघु व्यापार एसो के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा उत्तरी हरिद्वार भीमगोड़ा ,खड़खड़ी भूपतवाला ,पंतदीप पार्किंग, पावनधाम ,सर्वानंद घाट इत्यादि क्षेत्रों के रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों का कुंभ मेला 27 से पहले नया सर्वे कराए जाने की नितांत आवश्यकता है। उन्होंने कहा रेलवे रोड बस स्टैंड। रेलवे स्टेशन के बाहर रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को नगर निगम प्रशासन की ओर से ड्रेस कोट वह रेड़ी की नई पहचान बनाकर उत्तराखंड नगरीय फेरीनीति नियमावली के नियम अनुसार व्यवस्थित किया जाना न्याय संगत होगा। संजय चोपड़ा ने कहा पूर्व के चिन्तित सभी वेंडिंग जोन में पटशिला व नगर निगम में पंजीकृत लाइसेंस धारक रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों की सूची अंकित की जानी चाहिए। ताकि अनावश्यक रूप से रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों का शोषण व उत्पीड़न से बचाया जा सके।

नगर आयुक्त के कार्यालय पर नगर आयुक्त नंदन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक में लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों में फेरी समिति सदस्य कमल सिंह, नीतीश अग्रवाल ,कपिल गर्ग, अनुज त्रिवेदी ,शुभम ठाकुर ,पंडित मनीष शर्मा ,लालचंद गुप्ता, विजय गुप्ता, नरसिंह कुमार ,कपिल सिंह, उमेश कुमार,नंदकिशोर गोस्वामी,नीरज कश्यप, चंदन रावत ,जयसिंह बिष्ट,हरिशंकर, आजम अंसारी, कामिल, गीता देवी, पुष्पा ,मंजू, सुनीता आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।
