महिला सशक्तिकरण को मिलेगा नया आयाम: बिटिया फाउंडेशन को मिला केंद्रीय मंत्री का साथ”
Seema sankhyan : महिला सशक्तिकरण और समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था ‘बिटिया फाउंडेशन’ की अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा संख्यान ने हाल ही में भारत सरकार के केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान महिला उत्थान, युवाओं के सशक्तिकरण और देश के सामाजिक विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

फाउंडेशन के कार्यों की सराहना
मुलाकात के दौरान सीमा संख्यान ने चिराग पासवान को बिटिया फाउंडेशन द्वारा देशभर में चलाए जा रहे विभिन्न सेवा प्रकल्पों और भावी योजनाओं से अवगत कराया। केंद्रीय मंत्री ने फाउंडेशन द्वारा बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे कार्यों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि बिटिया फाउंडेशन जैसे संगठन समाज की मुख्यधारा में बदलाव लाने का असली काम कर रहे हैं।
हर संभव सहयोग का आश्वासन
युवाओं के प्रेरणास्रोत और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने न केवल फाउंडेशन के कार्यों को सराहा, बल्कि भविष्य में भी अपना पूर्ण सहयोग देने का अटूट वादा किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार और उनकी संस्था कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगी।
”केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान जी का मार्गदर्शन और उनकी प्रेरणा हम सभी के लिए नई ऊर्जा का संचार करती है। देश के विकास और युवाओं की शक्ति को सही दिशा देने के उनके प्रयास वास्तव में सराहनीय हैं।” > — सीमा संख्यान, अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष, बिटिया फाउंडेशन
