सम्पादक :- दीपक मदान
एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुनील कुमार बत्रा ने बीएनआई (BNI) उत्तराखंड के ‘देव गंगा’ चैप्टर की नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से भेंट कर उन्हें पुष्पगुच्छ प्रदान किया और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
शनिवार को आयोजित एक शिष्टाचार भेंट के दौरान डॉ. बत्रा ने नवनियुक्त अध्यक्ष गोपाल अरोड़ा, उपाध्यक्ष अनीश ओहरी, सचिव/कोषाध्यक्ष अवनीश कुमार एवं लीड विजिटर होस्ट हर्ष ननकानी का अभिनंदन किया। इस अवसर पर डॉ. बत्रा ने कहा कि बीएनआई जैसे संगठन व्यवसायिक जगत में आपसी सहयोग और ‘गिवर्स गेन’ (देने से ही मिलता है) की भावना को बढ़ाकर समाज और अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस नए सत्र में नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में देव गंगा चैप्टर व्यापारिक नेटवर्किंग के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा और स्थानीय युवाओं व उद्यमियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। नई टीम ने डॉ. बत्रा का आभार व्यक्त करते हुए संस्थान के विकास और सामाजिक सरोकारों में सहयोग का आश्वासन दिया।
