दीपक मदना
*हरिद्वार* संत शिरोमणि गुरु रविदास साधु सांप्रदायिक सोसायटी के अध्यक्ष संत निर्मल दास के नेतृत्व में कुंभ मेला मुख्यालय पहुंचकर मेला अधिकारी की अनुपस्थिति में अपर मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती से प्रतिनिधि मंडल के रूप में मुलाकात कर अंग वस्त्र और संत गुरु रविदास के चित्र भेंट कर आगामी कुंभ मेला 27 की दृष्टिगत देश दुनिया से संत शिरोमणि गुरु रविदास के अनुयाई साधु संतों को शाही स्नान के साथ अलग से पंडाल दिए जाने का मांग पत्र सौंपा।

इस अवसर पर संत शिरोमणि गुरु रविदास संप्रदाय सोसायटी के अध्यक्ष संत निर्मल दास ने कहा आगामी कुंभ मेला 27 में देश दुनिया से संत शिरोमणि गुरु रविदास के अनुयाई भारी मात्रा में धर्म नगरी हरिद्वार में धवजा छड़ी के साथ प्रवेश करेंगे पूर्व में कुंभ मेला 21वें आयोजन में भी सरकार द्वारा उचित प्रबंधन के साथ संत शिरोमणि गुरु रविदास के अनुयायियों साधु संतों को अलग से शाही स्नान की अनुमति प्रदान की गई थी आगामी कुंभ में सरकार की ओर से उचित प्रबंध मूलभूत सुविधाओं के साथ पंडाल लगाने की जगह भी सुनिश्चित की जानी चाहिए उन्होंने यह भी कहां संत शिरोमणि गुरु रविदास का 650वा प्रकाश उत्सव पूरी दुनिया में मनाए जाने की तैयारी की जा रही है इसी की दृष्टिगत 15 अगस्त के उपरांत संत रविदास प्रकाश ज्योति उत्सव धूमधाम से हरिद्वार में मनाया जाएगा।

इस अवसर पर गुरु सेवक बहन संतोष कुमारी कहा संत शिरोमणि गुरु रविदास का मां गंगा से एक बहुत बड़ा नाता है मां गंगा ने प्रत्यक्ष होकर संत शिरोमणि गुरु रविदास की दमड़ी स्वीकार कर संत रविदास को उपहार स्वरूप दो कंगन भेंट किए थे संत शिरोमणि रविदास का प्रकाश देश दुनिया में जग जाहिर है इसी के दृष्टिगत उत्तराखंड सरकार की ओर से आगामी कुंभ मेला 27 में संत शिरोमणि रविदास के अनुयाई साधु संतों को सम्मान पूर्वक शाही स्नान की अनुमति दिया जाने की सार्थक पहल किया जाना उचित होगा।

सहयोगी सेवक के रूप में पूर्व मंडी परिषद अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा सरकार की ओर से कई संस्थाओं को मां गंगा के समीप उनके महापुरुषों के नाम से घाट आमंत्रित किए गए हैं इसी को ध्यान में रखते हुए संत शिरोमणि गुरु रविदास के नाम से स्मार्ट उद्यान संग्रहालय घाट का नाम दिया जाना की घोषणा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की जानी चाहिए क्योंकि भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत रविदास 650 वे प्रकाश उत्सव का शुभारंभ वाराणसी से किया जा चुका है देश दुनिया के संत रविदास के अनुयायियों को सम्मान पूर्वक आगामी कुंभ मेले में प्रवेश के लिए आमंत्रित किया जाना न्याय संगत होगा।
अपर मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती को अपना मांग पत्र सौंपते प्रतिनिधि मंडल मे एडवोकेट सुशील कुमार, लवदी सिंह,मनीषशर्मा,सरदार पाल सिंह,दिवेश गुप्ता,टिंकू कुमार,देवेंद्र सिंह नेत्रपाल जी,अशरफ ,रमेश कोरी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
