चमोली (उत्तराखंड):
बद्रीनाथ धाम स्थित एक आश्रम से भगवान नारायण का ₹5 लाख मूल्य का सोने का मणि जड़ित मुकुट और नकदी चोरी करने वाले शातिर अभियुक्त को चमोली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से चोरी गया मुकुट, नकदी और घटना में प्रयुक्त काला बैग भी बरामद कर लिया है।

घटना का विवरण
दिनांक 27 जुलाई 2026 को प्रार्थी ब्रह्मचारी भगवत दास (ब्रह्मर्षि साधना संघ आश्रम, ब्रह्मकपाल) ने थाना कोतवाली बद्रीनाथ में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि आश्रम में भजन-कीर्तन के उद्देश्य से शरण लेने वाले एक साधु, राघवदास ने 24 जुलाई 2026 की रात्रि मंदिर से भगवान नारायण का सोने का मणि जड़ित मुकुट (कीमत लगभग ₹5 लाख) और नकदी चोरी कर ली है। धार्मिक आस्था से जुड़े इस संवेदनशील प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना बद्रीनाथ में मु0अ0सं0 08/2026, धारा 305(a) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई।

चमोली पुलिस की त्वरित कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) चमोली, सुरजीत सिंह पँवार ने इसे करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा विषय मानते हुए अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी और मुकुट की सकुशल बरामदगी के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया था।
गठित टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना तंत्र (Human & Technical Intelligence) का उपयोग करते हुए संभावित ठिकानों पर दबिश दी।
अभियुक्त की गिरफ्तारी और बरामदगी
दिनांक 29 जुलाई 2026 को अपर उपनिरीक्षक (अ0उ0नि0) भूपेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में गश्त कर रही पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर बद्रीश गंगा वाटिका गेट (हनुमानचट्टी रोड) के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे अभियुक्त को तत्परता से दबोच लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त: राघवराम पाठक उर्फ राघवदास (उम्र 57 वर्ष)
निवासी: ग्राम मुनीमपुर, थाना भिनगा, जनपद श्रावस्ती (उत्तर प्रदेश)
बरामदगी:
भगवान नारायण का चोरी गया सोने का मणि जड़ित मुकुट
चोरी की गई नकदी में से ₹4,500
घटना में प्रयुक्त काला बैग
पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने आश्रम के मंदिर से भगवान नारायण का मुकुट और वहीं ठहरे एक अन्य व्यक्ति (प्रभुदास) के बैग से नकदी चुराई थी। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए मुकदमे में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई है और अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम
अ0उ0नि0 भूपेन्द्र प्रसाद (विवेचक)
हे0का0 चन्दन सिंह नगरकोटी
का0 विकास जुयाल
विशेष पुलिस टीम:
4. का0 आशुतोष तिवारी
5. का0 राजेंद्र रावत
6. का0 गौरव रावत
7. का0 शीशपाल सिंह
