दीपक मदान
हरिद्वार: श्रावण मास के पावन अवसर पर हरिद्वार के पूर्व प्रथम महापौर मनोज गर्ग ने अपनी जनसेवा की अनूठी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए एक बार फिर मानवता और समर्पण का संदेश दिया है। शांत स्वभाव, सबको साथ लेकर चलने की अद्भुत क्षमता और अपनी हर कार्यशैली को पूरी पारदर्शिता के साथ जनता के बीच रखने वाले लोकप्रिय नेता मनोज गर्ग ने रिक्शा चालक वेलफेयर समिति, बस स्टैंड, हरिद्वार द्वारा आयोजित 6 दिवसीय भव्य भंडारे में सहर्ष सम्मिलित होकर शिवभक्त कांवड़ यात्रियों की सेवा की।इस अवसर पर उन्होंने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि श्रावण माह में कावड़ियों की सेवा करना केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि प्रत्यक्ष रूप से भगवान भोलेनाथ की सेवा करने के समान है। श्रद्धा, सेवा और समर्पण से ओत-प्रोत यह पुण्य कार्य मन को असीम आत्मिक संतोष प्रदान करता है।

सबको साथ लेकर चलने वाले जननेता की कार्यशैली
अपनी सादगी और विकासपरक सोच के लिए पहचाने जाने वाले मनोज गर्ग हमेशा से जनता के सुख-दुख में अग्रिम पंक्ति में खड़े रहे हैं। बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना और शहर के विकास कार्यों को पारदर्शी तरीके से धरातल पर उतारना उनकी राजनीतिक पहचान रही है। उनके इसी समर्पित नेतृत्व के कारण उन्हें हरिद्वार का प्रथम महापौर होने का गौरव प्राप्त है, और आज भी वे जनता के बीच एक जनसेवक के रूप में पूरी निष्ठा से सक्रिय हैं।

इस सेवा कार्य के दौरान वार्ड 10 के सम्मानित पार्षद श्री सचिन कुमार, श्री राजेंद्र घाघट, समिति के अध्यक्ष श्री प्रमेंद्र पंडित सहित समिति के तमाम पदाधिकारी, ऊर्जावान कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष के साथ कांवड़ यात्रियों को भोजन प्रसाद वितरित किया और उनके मंगलमय सफर की कामना की।
