दीपक मदान
हरिद्वार / पटियालधार — थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौकी पटियालधार क्षेत्र में पुलिस की आंखों में धूल झोंककर सीज किए गए वाहन चुराने वाले एक अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की गई दोनों बुलेट मोटरसाइकिलों को बरामद कर तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए सभी आरोपी दिल्ली और हरियाणा के रहने वाले हैं।

घटनाक्रम: कैसे दिया गया वारदात को अंजाम?
दिनांक 07 अगस्त 2026 को चौकी पटियालधार के पास पुलिस टीम द्वारा नियमित वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर दो बुलेट मोटरसाइकिलों—DL14 SF 7657 और HR26FI551—को मोटर व्हीकल एक्ट (M.V. Act) के तहत सीज किया गया था।
कार्रवाई के बाद दोनों वाहनों को चौकी पटियालधार के पास बनी पार्किंग में खड़ा कराया गया था। मौके पर भारी भीड़भाड़ और अफरा-तफरी का फायदा उठाते हुए वाहन चालकों/स्वामियों ने पुलिसर्किमयों को चकमा दिया और सीजशुदा वाहनों को मौके से चोरी कर फरार हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी पटियालधार के कांस्टेबल सुनील चन्द्र की तहरीर पर थाना हाजा में तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 22/2026, धारा 303(2) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
त्वरित पुलिस कार्रवाई और दबिश
घटना के बाद प्रभारी निरीक्षक ने अपनी पुलिस टीम के साथ तुरंत घटनास्थल का मुआयना किया और नजदीकी थानों व चौकियों को वायरलेस सेट के जरिए वाहनों की चोरी की सूचना प्रसारित की।
तलाशी अभियान के दौरान जब पुलिस टीम अल्कापुरी प्रतीक्षालय के पास पहुंची, तो वहां तीन संदिग्ध व्यक्ति बैठे हुए दिखाई दिए। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उनके जवाब संदिघ्ध प्रतीत हुए, जिस पर कड़ाई से पूछताछ के लिए उन्हें थाने लाया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने दिनांक 08 अगस्त 2026 को चोरी की गई दोनों बुलेट मोटरसाइकिलों को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया। मामले में अनुसंधान के दौरान मुकदमे में धारा 317(2), 3(5) BNS की बढ़ोतरी की गई है। सभी अभियुक्तों को दिनांक 09 अगस्त 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
विक्की सरकार पुत्र श्री निपिन सरकार, निवासी: मकान नं. 44/A72, न्यू सीमापुरी, थाना सीमापुरी, दिल्ली।
गोपाल पुत्र श्री कमलेश, निवासी: मकान नं. 186, कॉलोनी दिलशाद, थाना सीमापुरी, ईस्ट दिल्ली।
आदित्य पुत्र श्री विनोद सिंह, निवासी: सुखराड़ी, थाना 17/18, गुड़गांव, हरियाणा।
बरामदगी विवरण
वाहन संख्या 1: बुलेट मोटरसाइकिल (सं. DL14 SF 7657)
वाहन संख्या 2: बुलेट मोटरसाइकिल (सं. HR26FI551)
सराहनीय पुलिस टीम (गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले अधिकारी/कर्मचारी)
प्रभारी निरीक्षक अनुरोध व्यास
अ.उ.नि. रणजित लाल
हे.कानि. 109 विवेक रावत
हे.कानि. 17 दर्शन सिंह
कानि. 165 हरेन्द्र सिंह
कानि. 243 सुनील चन्द्र
कानि. प्रदीप कुकरेती
