सम्पादक :- दीपक मदान
दिनांक 05/04/2026 को क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर संजय चौहान द्वारा किया गया कोतवाली ज्वालापुर का अर्धवार्षिक निरीक्षण,निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में पुरुष बैरिक मैस,मालखाना,सीसीटीएनएस कार्यालय/थाना कार्यालय/मालग्रह/डाक कार्यालय/महिला हेल्प डेस्क कार्यालय का बारीकी से मुआयना किया गया।निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर संजय चौहान द्वारा प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर चंद्रभान सिंह अधिकारी से कोतवाली की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर द्वारा थाने में रखें अभिलेख की जांच की और संबंधित हेड मोहर्रर/मालखाना मोहर्रर को दिशा निर्देश दिए की सभी अभिलेखों को सही और व्यवस्थित होने चाहिए साथ ही उप निरीक्षक गण/विवेचना को प्रार्थना पत्रों का समय पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि आमजन की समस्याओं का समय से समाधान हो सके निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर ने कोतवाली ज्वालापुर के उप निरीक्षक गणो/कर्मचारियों को अस्लाह/हथियारों का अभ्यास कराया उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि माह में कम से कम दो बार सभी अधिकारी और कर्मचारियों को शस्त्रो का नियमित अभ्यास कराया जाए जिससे उनके कार्य शैली में सुधार हो थाने में रखें पुराने और अनुपयोगी मालो का उचित और शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए भी क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए कोतवाली ज्वालापुर के माल खाने में साफ सफाई और व्यवस्था बनी रहेगी निरीक्षण के बाद क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर संजय चौहान द्वारा थाने की कार्यप्रणाली और अनुशासन पर संतोष व्यक्त किया और दिशा निर्देश दिए कि आगे भी सभी अधिकारी/कर्मचारी कर्तव्य निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे।
