सम्पादक :- दीपक मदान
रजत चौधरी पुत्र विनय कुमार निवासी लकरपुर दुर्गापुर फरीदाबाद जो कावड़ लेने हरिद्वार आया था दिनांक 08.8.2026 को हरिद्वार कावड़ मेले से कही मिसिंग हो गया था। जिसकी सूचना आज दिनांक 13.8.2026 को चौकी जाकर उपरोक्त के परिजनों द्वारा दी गई। उक्त सूचना पर तत्काल रोड़ी बेलवाला पुलिस द्वारा गायब शख्स के मोबाइल नंबर की लोकेशन निकालकर व परिजनों के साथ भागूवाला से उपरोक्त व्यक्ति को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया। परिजनों द्वारा हरिद्वार पुलिस की बहुत बहुत प्रशंसा की गई।
