सम्पादक :- दीपक मदान
कांवड़ यात्रा 2026 के सफल आयोजन के बाद पुलिस का सहयोग करने वाले मेहनती किरदारों को सम्मानित किए जाने का सिलसिला लगातार जारी है। आज एसपी ट्रैफिक/ क्राइम निशा यादव की अध्यक्षता में यातायात कार्यालय हरिद्वार व रुड़की में सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें ट्रैफिक प्लान को लागू करने में महत्वपूर्ण सहयोग देने के लिए ट्रैफिक वालंटियर्स को सम्मानित किया गया।
